sundarkand

192 देशों के राजनयिकों को भेजा जाएगा प्रयाग कुंभ का न्योता

Updated: बुधवार, 29 अगस्त 2018 (10:01 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में होने वाले कुंभ के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार किसी भी प्रकार की कोर- कसर नहीं छोड़ रही है। राज्य में होने वाले कुंभ को लेकर किस किसको और कैसे आमंत्रित करना है, इसको लेकर भी सरकार ने रूपरेखा तैयार कर ली है।
 
सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि प्रदेश सरकार कुंभ को राष्ट्रीय स्तर पर महाआयोजन का रूप देने में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर कुंभ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पर्यटन के विकास के लिए उत्तर प्रदेश मे बेहतरीन संभावनाएं हैं।
 
राम, कृष्ण, बुद्ध के अलावा यह सूफी संतों की धरती है.काशी, मथुरा, अयोध्या, नैमिषारण्य और शक्तिपीठों के नाते यहां धार्मिक एवं अध्यात्मिक, दुधवा और सोनभद्र जैसी जगहों की वजह से इको टूरिज्म और बुंदेलखंड में हेरिटेज टूरिज्म के विकास की असीम संभावनाएं हैं। 
 
मुख्‍यमंत्री के मुताबिक वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पूर्व 192 देशों के राजनयिक कुंभ देखने इलाहाबाद आएंगे। इसके लिए उनको आमंत्रण भेजा जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि देश के सभी छह लाख गांवों से भी कम से कम एक-दो लोगों का कुंभ में प्रतिनिधित्व हो। इसको लेकर भी सरकार रूपरेखा तैयार कर रही है। 
 
जनवरी से मार्च 2019 के प्रथम सप्ताह तक होने वाले दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक और अध्यात्मिक आयोजन कुंभ में करीब 12 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख