shradh paksha
✕

कानपुर देहात में 'अग्निपथ योजना' के विरोध में लालपुर स्टेशन पर हुआ था प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Updated: सोमवार, 20 जून 2022 (23:38 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात में अग्निपथ योजना को लेकर रेलवे स्टेशन व सड़क पर प्रदर्शन करने वाले अज्ञात भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वीडियो के आधार पर प्रदर्शनकारियों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
 
अग्निपथ योजना के विरोध में जुटी थे प्रदर्शनकारी : कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के अंतर्गत बीते शुक्रवार को लालपुर रेलवे स्टेशन पर युवाओं की भीड़ ने हाथ में तिरंगा और डंडा लेकर रेलवे ट्रैक पर जमकर हंगामा किया था और फिर अधिकारियों के समझाने के बाद रेलवे स्टेशन से बाहर निकल प्रदर्शनकारी ने कानपुर-झांसी हाईवे पर भी जाम लगाया था। अग्निपथ योजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इसे वापस लिए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए व धारा 144 लागू होने के चलते अज्ञात भीड़ के खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुट गए हैं।

 
क्या बोले पुलिस अधीक्षक? : कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं ने बताया कि लालपुर स्टेशन पर बीते शुक्रवार को कुछ छात्र इकट्ठा हो गए थे और उनके द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद सभी छात्रों से ज्ञापन लेकर छात्रों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया था। लेकिन जानकारी यह भी मिली थी कि इस भीड़ में कुछ अराजक तत्व भी शामिल थे और वहीं जिले में धारा 144 भी लागू थी जिसके चलते धारा 188 के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया है और वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख