dharma sangrah
✕

पुलिस की वर्दी पहनकर लूटते थे यात्रियों का सामान, गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Updated: रविवार, 16 जुलाई 2023 (11:43 IST)
Mathura News : राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने दिल्ली से झांसी के बीच की रेलगाड़ियों में मध्‍य प्रदेश पुलिस के आरक्षी की वर्दी पहनकर यात्रियों का सामान लूटने और चुराने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्‍जे से तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण, मध्य प्रदेश पुलिस के जवान की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।
 
जीआरपी के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि शनिवार को पकड़े गए आरोपियों में गिरोह के सरगना लोकेश सिंह के अलावा उसके दो साथी आकाश सिंह और अनिल शामिल हैं। लोकेश मथुरा के फरह क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि आकाश और अनिल फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
 
उन्‍होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर और विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
 
अहमद के अनुसार, लोकेश, आकाश और अनिल को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 व 5 के बीच से पकड़ा गया, जहां वे अगली वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
 
जीआरपी अधिकारी ने बताया कि ये शातिर लुटेरे अक्सर दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली ट्रेन के वातानुकूलित और शयनयान कोच में चढ़ जाते थे, जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही की वर्दी पहना लोकेश सोते यात्रियों के पास जाकर उनके आभूषण व नकदी आदि पर हाथ साफ कर बाकी सदस्यों को दे देता था, जो उसे अन्य डिब्बों में गुप्त जगहों पर छिपा देते थे या दूसरे साथियों को सौंप देते थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख