biodatamaker
✕

PM मोदी ने की CM योगी की तारीफ, कहा- अब यूपी में गुंडों पर लगी है नकेल

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (13:38 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि आज के यूपी में गुंडे अपराध करने से पहले 100 बार सोचते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी में गुंडों और माफिया का राज चलता था, लेकिन आज गुंडों और अपराधियों में सरकार का खौफ है। वे अपराध करने से पहले 100 बार सोचते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले गरीबों की योजनाओं में रोड़े अटकाए जाते थे। पहले राजकाज भ्रष्टाचारियों के हवाले था। लोग डरकर अपने घरों में ही रहते थे। लेकिन योगी राज में आज यूपी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। 
 
दरअसल, पीएम मोदी आज अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने राजा महेन्द्र प्रताप को याद करते हुए उनकी सराहना की तथा उनसे प्रेरणा लेने की बात कही, वहीं उन्होंने राजा महेन्द्र प्रताप के बहाने यूपी के जाट मतदाताओं को भी साधने की कोशिश की। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख