Hanuman Chalisa
✕

हर विद्यार्थी तक ज्ञान का प्रकाश, ई-विद्या के 5 चैनलों से शिक्षा का हो रहा प्रसार

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा पहल से बालवाटिका से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को मिल रहे सीखने के नए अवसर

Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2026 (20:10 IST)
शिक्षा का उद्देश्य पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी तक ज्ञान पहुंचाने के साथ-साथ सीखने के नए अवसर उपलब्ध कराना, शिक्षण को रोचक एवं गतिविधि आधारित बनाना और बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करना भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने और डिजिटल माध्यमों से विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
इसी दिशा में पीएम ई-विद्या के पांच शैक्षिक चैनलों के माध्यम से बालवाटिका से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार एवं विषयवार कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। 
 
योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा संबंधी पहल का उद्देश्य तकनीक को शिक्षण प्रक्रिया का उपयोगी सहयोगी बनाते हुए सीखने के अवसरों का विस्तार करना है। ई-विद्या के माध्यम से कक्षावार और विषयवार शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण इसी दिशा में एक प्रयास है। विद्यार्थियों को अब पाठ्यपुस्तकों के साथ दृश्य-श्रव्य माध्यम से भी ज्ञान अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों को नियमित कक्षा शिक्षण के साथ अतिरिक्त डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने और अपनी सुविधा के अनुसार पाठों को समझने तथा दोहराने का अवसर भी मिल रहा है।

पांच चैनलों पर कक्षावार शैक्षिक कार्यक्रम

संयुक्त निदेशक (एसएसए) डॉ. पवन सचान ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तर प्रदेश के माध्यम से संचालित इन पांच चैनलों को अलग-अलग कक्षा समूहों के अनुरूप व्यवस्थित किया गया है। चैनल संख्या 173 पर बालवाटिका से कक्षा दो तक, चैनल 174 पर कक्षा तीन से पांच तक, चैनल 175 पर कक्षा छह से आठ तक, चैनल 176 पर कक्षा नौ और दस तथा चैनल 177 पर कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सामग्री प्रसारित की जाती है। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को अपनी कक्षा के स्तर और पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

कहानियों और गतिविधियों से मजबूत हो रही बुनियाद 

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक गणेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए तैयार कार्यक्रमों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। चैनल 173 पर प्री-प्राइमरी के बच्चों के लिए अपने शब्दों में कहना, संख्या की पूर्व अवधारणा और अक्षर जोड़कर शब्द बनाना जैसे विषय शामिल हैं। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए गिनना, छोटी-बड़ी संख्याओं की पहचान, आकृतियों एवं रंगों की समझ, अक्षरगीत और कहानी आधारित कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। वहीं चैनल 174 पर कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। 'द बिग लड्डू', 'बादल और मोती', 'टॉकिंग टॉयज', 'हिडन ट्रेजर', 'वाराणसी की यात्रा', 'आम का पेड़' और 'लाल बहादुर शास्त्री' जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विषयों को कहानी, संवाद और उदाहरणों के जरिए समझाने का प्रयास किया हो रहा है।

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए विषयवार सामग्री

कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चैनल 175 पर हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और गणित के कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों के लिए चैनल 176 पर हिंदी, अंग्रेजी और गणित की सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। वहीं उच्च माध्यमिक स्तर पर चैनल 177 के माध्यम से कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और अंग्रेजी जैसे विषयों की शिक्षण सामग्री उपलब्ध होती है। कार्यक्रमों में कक्षा 12 के लिए 'ठोस अवस्था', 'राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियां' और 'संरचनात्मक परिवर्तन' जैसे विषय शामिल हैं। कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए 'राजनीतिक सिद्धांत-एक परिचय', 'संविधान-क्यों और कैसे' तथा अंग्रेजी का पाठ 'द टेल ऑफ मेलॉन सिटी' प्रसारित किया जाता है। इस प्रकार विद्यार्थियों को प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक विभिन्न विषयों के अनुरूप डिजिटल शिक्षण सामग्री मिल रही है।

एसआईईटी स्टूडियो में तैयार होते हैं शैक्षिक कार्यक्रम

इन कार्यक्रमों की शूटिंग एसआईईटी स्थित स्टूडियो में एसआईईटी के निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के निर्देशन और देखरेख में की जाती है। विद्यार्थियों की कक्षा, विषय और सीखने की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं। विषयवस्तु को सरल, सहज और रोचक ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से भी पाठों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

डीटीएच के साथ यूट्यूब पर भी उपलब्धता

पीएम ई-विद्या के पांचों चैनल डीटीएच प्रसारण के साथ यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को डिजिटल शैक्षिक सामग्री तक पहुंचने का एक अतिरिक्त माध्यम मिला है। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध वीडियो देख सकते हैं और कक्षा में पढ़ाए गए पाठों का पुनराभ्यास कर सकते हैं।
 
स्कूल शिक्षा विभाग के महानिदेशक मोनिका रानी के मुताबिक, पीएम ई-विद्या के पांच शैक्षिक चैनलों के माध्यम से हमारा प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी कक्षा और विषय के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री उपलब्ध हो। डिजिटल प्रसारण से विद्यार्थी पाठ्यपुस्तकों के साथ दृश्य-श्रव्य माध्यमों से भी विषयों को सरलता से समझ सकेंगे और अपनी सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना सकेंगे। हमारा उद्देश्य तकनीक के माध्यम से शिक्षा को अधिक रोचक, सहज और सुलभ बनाते हुए प्रत्येक बच्चे के लिए सीखने के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

अगला लेख