dharma sangrah
✕

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जनविरोधी, सरकार लॉकडाउन में बढ़ा रही है जनता की तकलीफ

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (18:19 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल पर 2 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल पर 1 एक रुपए वैट लगाने के निर्णय को जनविरोधी बताते हुए कहा है कि संकट के दौर में जनता को राहत दी जाती है, न कि टैक्स लगाकर कष्ट।

उन्होंने ने बताया कि प्रदेश में बेमौसम बारिश ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है। प्रदेश में गन्ना किसानों का लगभग 16000 करोड़ रुपए भुगतान बकाया है।

लॉकडाउन के चलते सब्जी- फल किसानों को 80 प्रतिशत, फूल किसानों को 100 प्रतिशत व डेरी किसानों को 50 प्रतिशत नुकसान हुआ है। देश का किसान भीषण संकट में है। गत 3 वर्षों से गन्ना मूल्य में सरकार द्वारा कोई वृद्धि नही की गई है।
 
लॉकडाउन में तकलीफ झेल रही जनता और किसान से कितने पैसे वसूले जा सकते हैं, सरकार यह सोच रही है। यह बड़ा ही दुखद है। किसान के कृषि के सभी उपकरण डीजल से चलते हैं। लॉकडाउन में किसान अन्नदाता के रूप में देश के साथ मजबूती से खड़ा रहा।

आज जब किसान भुगतान न होने से, आम आदमी रोज़गार के अभाव में विचलित है। सरकार टैक्स पर टैक्स लगाए जा रही है। सरकारें जनकल्याण के लिए होती हैं, इसलिए जनता के कल्याण की योजना बनाएं। उन्होंने प्रदेश सरकार से जनहित में पेट्रोल-डीजल पर की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख