Hanuman Chalisa
✕

बदायूं में भी जामा मस्जिद के नीलकंठ महादेव मंदिर का दावा, क्या बोले ओवैसी

Updated: रविवार, 1 दिसंबर 2024 (10:43 IST)
Budaun news in hindi : उत्तर प्रदेश के बदायूं की एक अदालत में जामा मस्जिद के नीलकंठ महादेव मंदिर होने के वाद की पोषणीयता पर शनिवार को सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 3 दिसंबर तय की। इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ओवैसी ने कहा कि शर पसंद हिंदुत्ववादी तंजीमें किसी भी हद्द तक जा सकते हैं, उन पर रोक लगाना भारत के अमन और इत्तिहाद के लिए बहुत जरूरी है। आने वाली नस्लों को AI की पढ़ाई के बजाए ASI की खुदाई में व्यस्त कर दिया जा रहा है।
 
बदायूं की एक अदालत में जामा मस्जिद के नीलकंठ महादेव मंदिर होने के वाद की पोषणीयता (सुनवाई योग्य) पर शनिवार को सुनवाई हुई। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमित कुमार की अदालत ने इस मामले में मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद अगली सुनवाई की तिथि तीन दिसंबर निर्धारित की।
 
एआईएमआईएम नेता असदुद्दिन ओवैसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, बदायूं उत्तर प्रदेश की जामा मस्जिद को भी निशाना बनाया गया है। अदालत में 2022 में केस किया गया था और उसकी अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। ASI और उ.प्र सरकार भी केस में पार्टी हैं। दोनों सरकारों को 1991 एक्ट के अनुसार अपनी बात रखनी होगी।

उन्होंने कहा कि शर पसंद हिंदुत्ववादी तंजीमें किसी भी हद्द तक जा सकते हैं, उन पर रोक लगाना भारत के अमन और इत्तिहाद के लिए बहुत जरूरी है। आने वाली नस्लों को AI की पढ़ाई के बजाए ASI की खुदाई में व्यस्त कर दिया जा रहा है।
<

बदायूं उत्तर प्रदेश की जामा मस्जिद को भी निशाना बनाया गया है । अदालत में 2022 में केस किया गया था और उसकी अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। ASI (जो भारत सरकार के तहत काम करती है) और उ.प्र सरकार भी केस में पार्टी हैं । दोनों सरकारों को 1991 एक्ट के अनुसार अपनी बात रखनी होगी।शर पसंद…

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) November 30, 2024 >क्या है किसका दावा : यह मामला 2022 में तब शुरू हुआ जब अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने दावा किया कि जामा मस्जिद की जगह पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की अनुमति के लिए याचिका दायर की थी। सरकारी पक्ष और पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में सरकार की ओर से बहस पूरी हो चुकी है और पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट भी अदालत में पेश की जा चुकी है।
 
शम्सी शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता असरार अहमद ने दावा किया कि मस्जिद करीब 850 साल पुरानी है और वहां मंदिर का कोई अस्तित्व नहीं है। हिंदू महासभा को इस मामले में याचिका दायर करने का अधिकार ही नहीं है।
 
साक्ष्यों के साथ अदालत में पेश हुए वादी पक्ष के अधिवक्ता विवेक रेंडर ने कहा कि उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की अनुमति के लिए अदालत में ठोस साक्ष्य के साथ याचिका प्रस्तुत की है। यह याचिका सुनवाई के योग्य है अथवा नहीं इस बात को लेकर आज मस्जिद कमेटी की बहस हुई है। शम्सी शाही मस्जिद की मस्जिद समिति और वक्फ बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिवादी, वकील अनवर आलम और असरार अहमद ने शनिवार को बहस पूरी की।
 
वहीं, याचिकाकर्ता के वकील विवेक रेंडर ने कहा कि उन्होंने अदालत में ठोस सबूत पेश किए हैं। रेंडर ने कहा कि वे मामले के चलने योग्य न होने के बारे में मुस्लिम पक्ष की दलीलों का भी जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि उनका मानना ​​है कि उन्हें अदालतों से न्याय मिलेगा।
 
देश की तीसरी सबसे पुरानी मस्जिद : शम्सी शाही मस्जिद को बदायूं शहर की सबसे ऊंची इमारत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह मस्जिद देश की तीसरी सबसे पुरानी और सातवीं सबसे बड़ी मस्जिद है, जिसमें 23,500 लोगों के एकसाथ नमाज अदा करने की क्षमता है। 
 
उल्लेखनीय है कि बदायूं में इस मामले में सुनवाई ऐसे समय में हो रही है जब गत 24 नवंबर को संभल में मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद हिंसा भड़क गई जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हो गए थे।
edited by : nrapendra gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख