suvichar

UP: बरेली में शरारती तत्वों ने धर्मस्थल पर फेंका आपत्तिजनक सामान, मामला दर्ज

Updated: सोमवार, 11 जुलाई 2022 (16:43 IST)
बरेली (यूपी)। शहर में बकरीद के मौके पर शरारती तत्वों द्वारा एक धार्मिक स्थल पर कुछ आपत्तिजनक सामान फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सोमवार को कहा कि रविवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने कोहडापीर में एक धार्मिक स्थल पर कुछ आपत्तिजनक सामान फेंककर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन वे अपने मकसद में नाकाम रहे।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का पता चलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। उन्होंने कहा कि वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारी भी पहुंच गए।
पुलिस ने कहा कि जब धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें आपत्तिजनक चीजें गिरती नजर आईं लेकिन उन्हें फेंकते कोई नजर नहीं आया।
 
धार्मिक स्थल के प्रधान हरवंत पाल सिंह बेदी ने थाना कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि शहर के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के कर्मी गश्त कर रहे हैं। इस बीच घटना के विरोध में एक समुदाय विशेष के दुकानदारों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखीं।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख