ramcharitmanas
✕

लुईस खुर्शीद की बढ़ीं मुसीबतें, फर्रुखाबाद सीजेएम कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Updated: बुधवार, 21 जुलाई 2021 (12:30 IST)
फर्रुखाबाद। पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद और एक अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह पूरा मामला डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ा है और इस ट्रस्ट की परियोजना निदेशक पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद और सचिव अतहर फारुखी उर्फ मोहम्मद अतहर के खिलाफ फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी को लेकर मुकदमा चल रहा है।

ALSO READ: असम सरकार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बनाएगी पॉपुलेशन आर्मी
 
इस मामले में भारत सरकार से दिव्यांगों को उपकरण बांटने के लिए डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को 30 मार्च 2010 को 71.50 लाख रुपए मिले थे। इसमें से 4 लाख से फर्रुखाबाद में कैंप लगाकर दिव्यांगों को उपकरण बांटे जाने थे। लेकिन इस मामले में आरोप है कि न कोई कैंप लगाया गया और न ही उपकरण बांटे गए और जाली रिपोर्ट के आधार पर अनुदान का बंदरबांट किया गया। इसके बाद 3 जून 2010 को 32 लाभार्थियों की सूची सत्यापन रिपोर्ट के साथ भारत सरकार को भेजी गई थी। भारत सरकार के आदेश पर प्रदेश सरकार ने इसकी जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उत्तरप्रदेश लखनऊ को सौंपी।
 
इस पूरे मामले की जांच निरीक्षक रामशंकर यादव ने की और उन्होंने जांच में पाया कि सूची सत्यापन में तहसीलदार कायमगंज में न तो कोई कैंप लगाया गया था और न ही दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए थे। इसके बाद लुईस खुर्शीद व ट्रस्ट के सचिव अतहर फारूखी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त 2021 को होगी।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख