kundali milan
✕

नोएडा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों पर अत्याचार, बंद कमरों में रखा जाता था

Updated: शुक्रवार, 27 जून 2025 (08:24 IST)
Noida news in hindi : उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक वृद्धाश्रम में गुरुवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग, नोएडा पुलिस और समाज कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और वहां दयनीय हालत में मिले 39 बुजुर्गों को बचाया। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को तहखाने जैसे कमरों में बंद किया हुआ था।
 
राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बताया कि सेक्टर-55 स्थित एक वृद्धाश्रम में यह छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान एक बुजुर्ग महिला बंधी मिली जबकि अन्य बुजुर्गों को तहखाने जैसे कमरों में बंद किया हुआ था। पुरुषों के पास कपड़े तक नहीं थे जबकि कई महिला बुजुर्गों के शरीर पर भी आधे अधूरे कपड़े थे।
 
उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम को सील कर दिया गया है। सभी लोगों को 2 से 3 दिन में सरकारी वृद्धाश्रम में स्थानांतरित किया जाएगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
<

#NOIDA #BREAKINGNEWS
नोएडा सेक्टर‑55 के Old Age Home में अमानवीयता की हद! राज्य महिला आयोग, समाज कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी में पता चला कि वहाँ पर रहने वाले बुज़ुर्गों को गंदगी में रहने को मजबूर थे, एक महिला के हाथ बांधकर कमरे में बंद कर रखा गया था।
रेड… pic.twitter.com/mMxFWtiMLF

— ASHOK KUMAR (@AshokYadavMedia) June 27, 2025 >
भराला ने बताया कि इसी वृद्धाश्रम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बुजुर्ग महिला को हाथ बांधकर कमरे में रखा गया था। उन्होंने बताया कि यह वीडियो समाज कल्याण विभाग लखनऊ के पास गया जिसके बाद छापेमारी के निर्देश मिले। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta
Photo : Social Media 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख