dharma sangrah
✕

गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

Updated: बुधवार, 5 फ़रवरी 2025 (13:09 IST)
bomb threat in schools : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के कई स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल बुधवार को मिला। इसके बाद पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ता स्कूल पहुंचे और छानबीन शुरू की। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और यह महज अफवाह साबित हुई।
 
पुलिस उपायुक्त (नोएडा प्रथम जोन) रामबदन सिंह ने बताया कि जिले के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला जिनमें स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ज्ञान श्री स्कूल, हेरिटेज स्कूल, मयूर स्कूल आदि शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस संबंधित स्कूल पहुंच गई।
 
उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता, दमकल विभाग की मदद से की गई स्कूलों की गहन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ईमेल कहां से आया, साइबर प्रकोष्ठ इसकी जांच कर रहा है।
 
स्टेप बाय स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल आदि स्कूलों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पैरेंट्स भागते हुए स्कूल पहुंचे। बहरहाल स्कूलों में कुछ नहीं मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। स्थिति सामान्य होने पर कई स्कूलों में कक्षाएं पुनः शुरू हो गई।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख