Daily Horoscope
✕

गोरखनाथ मंदिर पर हमला : मुर्तजा से जल्द पूछताछ करेगी NIA, रिमांड बढ़वाने की तैयारी

Updated: रविवार, 10 अप्रैल 2022 (18:34 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा की 11 अप्रैल को 7 दिन की कस्‍टडी रिमांड खत्‍म हो रही है। इसके चलते सोमवार को गोरखपुर कोर्ट में उत्तरप्रदेश एटीएस पेश करेगी। एटीएस सूत्रों की मानें तो सोमवार को एटीएस अहमद मुर्तजा अब्बासी की कस्टडी रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। सूत्र बताते हैं कि 7 दिन की रिमांड में बहुत ही अहम जानकारियां एटीएस को मिल गई हैं, लेकिन अभी बहुत से ऐसे अनसुलझे सवाल हैं जिनका जवाब एटीएस ढूंढ रही है।

इसके चलते कोर्ट से एक बार फिर कस्टडी रिमांड बढ़ाए जाने की मांग एटीएस करेगी। एटीएस सूत्र बताते हैं कि रिमांड को बढ़ाने के लिए एटीएस बहुत से ऐसे साक्ष्य हैं जिन्हें कोर्ट में प्रस्तुत करके यह बताने का प्रयास करेगी। अहमद मुर्तजा अब्बासी अकेला नहीं है। कई अन्य ऐसे और उसके साथी हैं जो अभी भी खुलेआम उत्तरप्रदेश या उसके बाहर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की साजिश रचने में जुटे हुए हैं।

अहमद मुर्तजा अब्बासी सिर्फ एक मोहरा था जिसने सोची समझी साजिश के तहत गोरखनाथ मंदिर पर हमला किया है और सिर्फ और सिर्फ अहमद मुर्तजा अब्बासी ही है जो अपने अन्य साथियों की जानकारी के साथ-साथ कई ऐसे सवाल है जिसका जवाब दे सकता है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में अहमद मुर्तजा ने सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों पर हमला कर दिया था। उसने मंदिर के पास मौजूद लोगों को धारदार हथियार से डराने की कोशिश की थी। आरोप है कि मुर्तजा ने हमले के दौरान अल्लाह-हू-अकबर का नारा भी लगाया था और वहीं पूछताछ में उसके संबंध आतंकी संगठन से होने की भी बात सामने आई थी।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख