dharma sangrah
✕

प्रसाद खाने से आंख ठीक हुई, हिन्दू बना जुनैद, अब मिल रही हैं धमकियां

Updated: सोमवार, 12 जून 2023 (19:40 IST)
Kanpur News: कानपुर में एक मुस्लिम युवक (Muslim youth) ने भगवा चोला पहनाकर व हाथ में गणेशजी की मूर्ति लेकर हिन्दू धर्म अपना लिया है जिसके बाद यह मुस्लिम युवक पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं हिन्दू (Hindu) धर्म अपनाने के बाद से मुस्लिम युवक को ससुरालीजनों से अपनी जान का खतरा सता रहा है।
 
ससुरालीजनों की धमकी के चलते युवक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है, वहीं डीसीपी साउथ ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि कानपुर के बाबू पुरवा थाना इलाके में रहने वाले जुनैद नाम के युवक ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है।
 
जुनैद का कहना है कि जब वे छोटे थे तो उनकी एक आंख खराब थी। उनकी मां उन्हें शोभन सरकार लेकर गईं। वहां का उन्होंने प्रसाद खाया और आंख पूरी तरह से ठीक हो गई। तब से वे सनातन धर्म को मानते हैं और वे मंदिर जाते हैं और गेरुआ रंग के कपड़े भी पहनते हैं।
 
जुनैद ने बताया कि वे घर में गणेशजी की मूर्ति को रखकर उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं। उन्होंने बताया उनकी शादी बिंदकी के कुटा गांव में एक मुस्लिम परिवार में हुई थी और जब उन्हें जानकारी मिली कि वह गणेशजी की पूजा-अर्चना करता है तो उसके बाद से लगातार उसे ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।
 
इस दौरान जब उसने प्रताड़ना से तंग आकर कहा कि वह पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे देगा तो उसके ससुरालजन के लोग उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जुनैद ने बताया कि ससुराल वालों से परेशान होने के बाद उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख