dharma sangrah
✕

यूपी के बलरामपुर में सपा नेता की हत्या, इलाके में आक्रोश

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (09:54 IST)
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले में सपा नेता फिरोज पप्पू की मंगलवार को देर रात हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से इलाके में आक्रोश एवं तनाव व्याप्त है।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बलरामपुर में तुलसीपुर क्षेत्र पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिरोज, तुलसीपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष कहकशां के पति हैं।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिरोज जरवा चौराहे से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उनके गर्दन व माथे पर प्रहार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया।
 
इस घटना को लेकर बढ़ रहे आक्रोश व तनाव को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें छानबीन में जुटी है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

अगला लेख