Daily Horoscope
✕

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (16:00 IST)
Sambahal crime news : उत्तर प्रदेश के संभल में दुष्कर्म के आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरू की है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने कहा कि कैला देवी थाना क्षेत्र में 18 सितंबर की रात एक नाबालिग लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जिसमें 2 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ALSO READ: योगी ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा हर जिले का बड़ा माफिया एवं गुंडा सपा से जुड़ा था
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में एक आरोपी रिंकू (20) मृतक के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी है। दुष्कर्म का मामला गाजियाबाद के एक पुलिस थाना में फरवरी में दर्ज किया गया था और आरोपी 20 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
 
पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, नाबालिग लड़की जब अपने भाई और मां के साथ मोटरसाइकिल पर घर वापस आ रही थी, तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि रिंकू और उसके साथी ने उन्हें रास्ते में रोका और गोली चला दी।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम गोली चलाने की घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। उस इलाके का सीसीटीवी फुटेज भी जुटाया जा रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

अगला लेख