sundarkand
✕

सनसनीखेज, मथुरा में ड्यूटी से घर लौट रहे जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (09:12 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा में देर रात अपने घर जा रहे बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को गोली मारकर हत्या कर दी गई हत्या के पीछे बदमाशों का क्या मकसद था इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं हो पाई है। जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या के बाद बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों में काफी रोष है।
 
मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के थाना जमुनापार के अंतर्गत देर रात चन्द्रावली कोल्ड के पास बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार अपनी मोटरसाइकिल से पानी गांव बिजली घर से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें रोका और इसके बाद उन्हें गोली मार दी।
 
गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए लेकिन जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार को अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख