Daily Horoscope
✕

गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (13:52 IST)
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता बृजेश सिंह (52) की शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृजेश सिंह भाजपा के सेक्टर प्रभारी और नारायणपुर गांव के पूर्व प्रधान थे और इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के दावेदार भी थे।

घटना की खबर मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों की लिखित शिकायत पर गुलरिहा थाना में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों- सुनील श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव और रामसमुझ को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बहुत जल्द सुराग जुटाकर मामले को सुलझा लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बृजेश सिंह ग्राम प्रधान चुनाव के लिए जनसंपर्क के बाद मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित मोगलहा के अपने निवास पर लौट रहे थे कि रात करीब 11 बजे कुछ हमलावरों ने उनके सिर और सीने पर गोली मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार बृजेश सिंह चुनाव के लिए एक मजबूत उम्मीदवार थे। सूचना मिलने के बाद परिवार के गुस्साए सदस्य और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांत कर जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख