ramcharitmanas
✕

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर हत्या, घटनास्थल से मिली बेटे की पिस्टल

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (10:59 IST)
Uttar Pradesh crime news in hindi : केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने मौके से मंत्री के बेटे विकास किशोर की पिस्टल बरामद की है। बताया जा रहा है कि मृतक मंत्री के बेटे का दोस्त था और उनके साथ ही रहता था।
 
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में हुई इस हत्या से हड़कंप मच गया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त कर दी गई है। मीडिया खबरों के अनुसार, पुलिस ने पूछताछ के लिए 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
 
मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि हादसे के वक्त उनका बेटा घर पर नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर को फोन किया। हम पीड़ित परिवार के साथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
DCP पश्चिमी लखनऊ राहुल राज ने बताया कि विनय श्रीवास्तव नामक युवक को गोली लगी है, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई है। उसके सिर पर गोली के निशान हैं। एक पिस्टल भी मिली है जो कि विकास किशोर की बताई जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख