Hanuman Chalisa
✕

मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल के अधीक्षक को मिली धमकी- अब तुझे ठोकना पड़ेगा

धमकी के बाद बांदा जेल में मचा हड़कंप

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (20:18 IST)
mukhtar death after threat escape jailer received  : पूर्वांचल के डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के कुछ दिन बाद ही बांदा जेल अधीक्षक मंडल बांदा को उनके सीयूजी नम्बर पर अज्ञात फोन नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले शख्स ने जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को कहा कि अब तुझे ठोकना पड़ेगा, बच सकते हो तो बचा लो अपनी जान।

इस धमकी भरी कॉल की जानकारी मिलने के बाद बांदा जेल हड़कंप मच गया, जेल कर्मचारी सहमे हुए है। जेल अधीक्षक द्वारा कोतवाली में अज्ञात फोन कॉलकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 
 बांदा मंडल के जेल अधीक्षक वीरेश राज को रात्रि में 1.30  पर बेसिक फोन 0135-2613492 से उनके सीयूजी नम्बर 9454418281 फोन आया। इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। फोन करने वाले शख्स ने मात्र 14 में अपनी बात कहकर फोन काट दिया।
ALSO READ: Mukhtar Ansari Death: एक था मुख्तार अंसारी, खौफ की कहानी का अंत
धमकी के बाद जेल अधीक्षक घबरा गए और उन्होंने मिली धमकी के बारे में अपने सीनियर अधिकारी कारागार महानिदेशक प्रयागराज को जानकारी दी।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर धमकी की शिकायत कोतवाली में दी गई, जिस पर पुलिस ने धारा 504 और 507 में रिपोर्ट दर्ज करते हुए, फोन कि रिकॉर्डिंग के साथ जांच शुरू कर दी है। 
 
गौरतलब है कि माफिया मुख्तार अंसारी ने मरने से पहले अपने परिजनों से कहा था कि खाने में कुछ दिया जा रहा है। इसके बाद उसके परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगातार माफिया मुख्तार अंसारी को करने के प्रयास के आरोप लगाया था।

26 मार्च को अचानक से जेल में मुख्तार की तबीयत बिगड़ गई, उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया। परिजनों को मुख्तार से अस्पताल में मिलने नहीं दिया गया।

मुख्तार को कुछ घंटों बाद अस्पताल से जेल वापस भेज दिया गया और दो दिन बाद उसकी हालत फिर बिगड़ गई। जेल डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुख्तार अंसारी की मौत को उसके बेटे ने और भाई अफजाल अंसारी सामान्य मौत नहीं माना है। उनका कहना है कि मुख्तार को धीमा जहर देकर सुनियोजित तरीके से मारा गया है, यह हत्या है और उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख