Hanuman Chalisa
✕

बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (15:35 IST)
मऊ। उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश में मऊ सदन के बाहुबली विधायक के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जिला अधिकारी के आदेश करने पर ही बुधवार को मुख्तार अंसारी द्वारा खरीदी गई भूमि को कुर्क कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था।
 
जानकारी के लिए बता दें कि यह जमीन मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई थी, जिसकी लगत करीब 24 करोड़ रुपए की थी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद स्थिति जमीन को मुख्तार अंसारी ने अपनी मां के नाम पर रजिस्टर कराया था, लेकिन इसकी वसीयत उनके स्वयं मुख्तार अंसारी और उनके भाई के नाम पर थी।
 
8880 वर्ग मीटर की भूमि जिसकी लागत करीब 24 करोड़ है : विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अपराध द्वारा अर्जित की गई 8880 वर्ग मीटर की भूमि जिसकी वर्तमान लागत करीब 24 करोड़ रुपए की है। उसी भूमि में आराजी संख्या 869 सा 20x12 मीटर धार्मिक स्थल मस्जिद का निर्माण हुआ है जिसे प्रशासन द्वारा जब्त नहीं किया गया। आराजी संख्या 870, 871, 872, 873 और 868 जब्त की गई है।
 
जनपद में अपराध द्वारा आयोजित की गई मुख्तार अंसारी की कई संपतियों को जिला प्रशासन ने कुर्क कर लिया है, जिससे उनके समर्थकों में दहशत का माहौल है। 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अगला लेख