dipawali
✕

यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत

पूरे यूपी में हाईअलर्ट

Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (00:23 IST)
mukhtar ansari dies of heart attack : यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। 

मुख्तार अंसारी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। गुरुवार शाम को 6.15 के आसपास अंसारी अपनी बैरक में बेहोश पाया गया था। आनन-फानन में जेल के 3 डॉक्टरों ने उसका निरीक्षण किया और गंभीर हालत के चलते दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में रेफर किया गया था।


परिवार ने लगाया धीमा जहर देने का आरोप : लोकसभा चुनाव से पहले माफिया मुख्तार अंसारी की मौत से राजनीति में भूचाल आने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। विपक्ष मुख्तार की जेल में हुई मौत को चुनावी मुद्दा बनाने का पूरा प्रयास करेगा।
अधिकारियों की बैठक : शासन के अधिकारियों ने मुख्तार की मौत के बाद एक बैठक बुलाई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लगाने के निर्देश दिए हैं। कल जुमे की नमाज के चलते सभी संवेदनशील जिलों के डीएम एसएसपी को सतर्क रहने के आदेश भी दिए गए हैं।
 
मुख्तार अंसारी के पैतृक गांव से उनका परिवार बांदा के लिए निकल गया है, जो रात्रि में 2.30 बजे के आसपास मेडिकल कालेज पहुंच जाएगा। परिवार की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद परिवार शव को लेकर गाजीपुर रवाना होगा। 
 


ALSO READ: 30 साल पुराने केस में मुख्तार अंसारी को उम्रकैद, जानिए क्‍या है मामला...
मऊ में सन्नाटा : DGP मुख्यालय ने मऊ, गाजीपुर और बांदा में अफसरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मऊ में मुख्तार की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया है, मुख्तार समर्थकों ने घरों में अंधेरा कर लिया है।


<

पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।

विनम्र श्रद्धांजलि !

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 28, 2024 >65 मुकदमे दर्ज : मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी। उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। मुख्तार अंसारी की हालत काफी समय से नाजुक बनी हुई थी और इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।
ALSO READ: कृष्णानंद राय की हत्या के बाद दहशत का पर्याय बन गया था मुख्तार अंसारी
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख