sundarkand
✕

मेरठ में इकरा हसन बोलीं- 2027 में बनेगी सपा सरकार, नफरत का जवाब भाईचारे से देंगे

Updated: रविवार, 20 सितम्बर 2026 (20:05 IST)
कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने मेरठ में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कहीं है। सरधना विधानसभा क्षेत्र के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित विचार गोष्ठी और प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचीं इकरा हसन ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति का जवाब भाईचारे, एकजुटता और आपसी सौहार्द से दिया जाएगा। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को साइकलें भी वितरित की गईं।
 
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इकरा हसन ने युवाओं से शिक्षा और मेहनत के बल पर सफलता अर्जित अरने की अपील की है। उन्होंने कहा सभी को मिसाइलमैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेनी चाहिए, उन्होंने साधारण परिवार से निकलकर अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। युवाओं को उनके जीवन से सीखना चाहिए और अपने लक्ष्य के लिए ईमानदारी और लगन से काम करना चाहिए।
 

साइकल सिर्फ सवारी नहीं, हमारी सोच है

मेधावी छात्राओं को साइकल वितरण को महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए इकरा हसन ने कहा कि साइकल सिर्फ सवारी का साधन नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की सोच है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अपने दम पर पैडल मारकर साइकल को आगे बढ़ाया जाता है, उसी तरह जीवन में भी मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहिए।
 
महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि राजनीति और सदनों में महिलाओं की भागीदारी अभी भी अपेक्षाकृत कम है। महिलाओं को समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने शिक्षा को महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
 

भाजपा पर निशाना, PDA को बताया सपा की ताकत

इकरा हसन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत की राजनीति का जवाब भाईचारे से दिया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के सामाजिक गठजोड़ को पार्टी की ताकत बताया। इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
 
उन्होंने सरधना विधायक अतुल प्रधान की भी तारीफ की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से उनके समर्थन में जुटने की अपील की।
 

करीब 2 हजार छात्राओं को साइकल बांटने का दावा

कार्यक्रम का आयोजन सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में तकरीबन 2000 साइकलें बांटने का दावा किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
इकरा हसन के 2027 में सपा सरकार बनने के दावे और अतुल प्रधान के समर्थन में दिए गए बयान के बाद कार्यक्रम को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कार्यक्रम को सपा की जनसंपर्क गतिविधि के तौर पर भी देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख