Daily Horoscope
✕

शादी का झांसा देकर नाबालिग से 3 माह तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Updated: सोमवार, 31 मार्च 2025 (20:03 IST)
Baliya Uttar Pradesh Crime News : बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र में कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर पिछले 3 महीने से उससे शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। जब इस बात की जानकारी किशोरी के पिता को हुई तो आरोपी ने लड़की के पिता को अपशब्द कहते हुए उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता को उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की भी धमकी दी। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध शनिवार को मामला दर्ज किया गया था।
 
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव का प्रेमचन्द चौहान (25) इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा को शादी का झांसा देकर पिछले तीन महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
ALSO READ: हाथोंहाथ हिसाब, बिहार में रेप पीड़िता ने दुष्कर्मी का मुंह तेजाब से जलाया, आंख भी झुलसी
उन्होंने बताया कि जब इस बात की जानकारी किशोरी के पिता को हुई तो आरोपी प्रेमचन्द चौहान ने लड़की के पिता को अपशब्द कहते हुए उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता को उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की भी धमकी दी।
ALSO READ: दुष्कर्म से बचने के लिए महिला चलती ट्रेन से कूदी
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर प्रेमचन्द चौहान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को मनियर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया और विधिक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख