Hanuman Chalisa
✕

UP: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 40 हजार रुपए जुर्माना भी

Updated: गुरुवार, 12 जून 2025 (11:02 IST)
महराजगंज (यूपी)। महराजगंज जिले की एक अदालत ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी व्यक्ति को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक अधिवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) के मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश पीसी कुशवाहा ने बुधवार को उस्मान अली को दोषी ठहराते हुए उस पर 40,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।ALSO READ: UP में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
 
जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता वकील विजय नारायण सिंह ने बताया कि अगर आरोपी जुर्माना जमा नहीं करता है तो उसे 2 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। उन्होंने बताया कि घटना 8 दिसंबर 2023 को जिले के श्याम देउरवा थाना क्षेत्र में हुई है। अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद उस्मान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

अगला लेख