sundarkand
✕

महंत नृत्यगोपालदास की हालत में मामूली सुधार, योगी हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (19:06 IST)
लखनऊ। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास की हालत में मंगलवार को बहुत मामूली सुधार हुआ और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उन पर नजर रखे हुए हैं।
ALSO READ: महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्‍पताल में कराया भर्ती
मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि मंहत दास के खून का थक्का जो दिल में पहुंच गया था, उसे गला दिया गया है और अब उनको सांस लेने में परेशानी कम हुई है। लेकिन उनके गुर्दे (किडनी) ठीक से काम नहीं कर रहे हैं इसलिए डॉक्टरों की टीम आज रात उनकी डायलिसिस करने पर विचार कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि महंत दास की स्थिति नाजुक लेकिन नियंत्रण में है और आईसीयू में डॉक्टरों की एक टीम उनकी 24 घंटे निगरानी कर रही है। डॉ. कपूर ने सोमवार को बताया था कि सोमवार शाम को नृत्यगोपालदास (करीब 84 साल) को थ्रोम्बोएंबोलिज्म के कारण भर्ती कराया गया। इस बीमारी में पैर से खून का थक्का निकलकर फेफड़े के रास्ते दिल में पहुंच जाता है।
 
डॉ. कपूर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत नृत्यगोपालदास का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे और वे करीब आधा घंटे तक यहां रहे। योगी ने इस दौरान महंत दास के इलाज के बारे में डॉक्टरों से विस्तार से जानकारी ली। इससे पहले सोमवार को महंत को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख