biodatamaker
✕

मेरठ के MIET कॉलेज कैंपस में छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या

Updated: बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (16:14 IST)
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित MIET कॉलेज आज जंग का अखाड़ा बन गया। यहां वर्चस्व की लड़ाई के चलते छात्रों के दो गुटों में जमकर कहासुनी हुई, जो बाद में खूनी संघर्ष का रूप ले गई। इस संघर्ष में एक छात्र की जान चली गई।
 
कॉलेज कैंपस में दिन दहाड़े मर्डर से हड़कंप मच गया, घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। वही छात्र हत्या मामले में पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 
क्या है मामला : उत्तर प्रदेश के बड़ौत शिकोहाबाद गांव का रहने वाला छात्र निवासी निखिल तोमर मेरठ MIET इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर मैकेनिकल का छात्र था। निखिल और उसके मित्रों का कुछ दिन पहले छात्रों के दूसरे गुट से कुछ विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन बुधवार को कॉलेज में एक बार छात्रों के दोनों गुट आमने सामने आ गए।
 
निखिल पक्ष और दूसरे छात्र गुट में क्लास के अंदर घुसने को लेकर तनातनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें आरोपी छात्र पक्ष ने निखिल और उसके साथियों पर चाकू से हमला बोल दिया। निखिल पर आरोपियों ने 15 बार चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला किया, लहुलुहान अवस्था में निखिल को सुभारती मेडिकल कालेज लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
कालेज कैंपस में चाकूबाजी से हड़कंप मच गया, छात्र जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान घटनास्थल से आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन 2 छात्रों को सिक्योरिटी ने पकड़ लिया।
 
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण केशव कुमार और सीओ सरधना फोर्स के साथ एम आई ई टी कालेज पहुंच गए और पकड़े गए दोनों छात्रों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।
 
हिरासत में लिए गए छात्रों में हमलावर मुख्य आरोपी भी शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करना शुरू कर दिया है। मृतक छात्र के परिजन भी मेरठ पहुंच गए है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि सुबह निखिल ने घर पर बातचीत की थी, जब तक कोई बात झगड़े की सामने नही आई, लेकिन कुछ देर बाद इस अनहोनी की सूचना मिली।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख