ganesh chaturthi
✕

UP में मायावती की नजर ब्राह्मणों पर, अयोध्या से होगा शंखनाद

Updated: रविवार, 18 जुलाई 2021 (20:19 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश मे जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) का समय करीब आता जा रहा हैं वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती दिख रही हैं। सभी पार्टियां आने वाले चुनाव में अपने दल का परचम फहराने के लिए जोर-शोर से चुनावी तैयारियों मे जुट गई हैं। 
 
इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी कि मुखिया सुश्री मायावती प्रदेश के ब्राह्मण मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ब्राह्मण सम्मेलन करने कि तैयारियों मे जुट गई हैं, बसपा के इस ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम कि जन्मभूमि अयोध्या से 23 जुलाई को करने जा रही हैं, जो कि आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा का पहला ब्राह्मण सम्मेलन होगा।
 
दरअसल, बसपा यह ब्राह्मण सम्मेलन के जरिए एक बार फिर ब्राह्मण कार्ड खेलने जा रही है। 2007 में मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग' काफी चर्चा में रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि बसपा एक बार फिर अपनी उसी योजना पर काम कर रही है। 2007 के चुनाव के बाद ही बसपा के ब्राह्मण चेहरे सतीश मिश्रा बड़ी ताकत के रूप में उभरे थे। एक बार फिर मिश्रा की ताकत पार्टी में बढ़ सकती है। 
 
बसपा के प्रमुख ब्राह्मण चेहरा सतीश चन्द्र मिश्रा समेत अन्य ब्राह्मण नेताओं को लेकर ब्राह्मणों को एकजुट करने की कोशिश की जाएगी। इन सम्मेलनों के माध्यम से बड़े-बड़े ब्राह्मण नेताओं, मुखियाओं व जाति के ठेकेदारों को भी पार्टी मे शामिल होने का फिर से दौर शुरू हो सकता है।
 
हालांकि अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन के लिए स्थान अभी तय नहीं, लेकिन बसपा नेता करुणाकर पांडे को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद अन्य जिलों में भी ब्राह्मण सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख