suvichar

मायावती बोलीं, भाजपा व कांग्रेस के लुभावने वादों से चुनावी माहौल हो रहा प्रभावित

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (16:06 IST)
Mayawati's attack on BJP and Congress:  बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने शनिवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों द्वारा तरह-तरह के लुभावने वादे किए जाने से चुनावी माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार से त्रस्त है, लेकिन कांग्रेस व भाजपा चुनाव में जातीय गणना तथा ओबीसी व महिला आरक्षण को भुनाने में लगी हैं।
 
मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया कि आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस और भाजपा द्वारा किस्म-किस्म के लुभावने वादे किए जाने से चुनावी माहौल प्रभावित हो रहा है, लेकिन प्रश्न यह है कि जो वादे अब किए जा रहे हैं, वे पहले समय रहते क्यों नहीं पूरे किए गए? इस प्रकार की घोषणाओं में गंभीरता कम और छलावा ज्यादा है।
 
उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार से त्रस्त है, लेकिन कांग्रेस व भाजपा चुनाव में जातीय गणना तथा ओबीसी व महिला आरक्षण को भुनाने में लगी हैं ताकि अपनी विफलताओं पर पर्दा डाल सकें। लेकिन जनता इसे छलावा मानकर अब और इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।
 
मायावती ने कहा कि साथ ही 'जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' कांग्रेस का नया चुनावी शिगूफा है। क्या आजादी के बाद से कांग्रेस ने कभी भी अपनी पार्टी और सरकार में इस पर अमल करके दिखाया? नहीं तो फिर उन पर विश्वास कैसे किया जाए? जबकि बसपा ने पार्टी और अपनी सरकार में इस सामाजिक न्याय को लागू करके दिखाया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख