Daily Horoscope
✕

मायावती ने भाजपा-कांग्रेस पर कसा तंज, बेरोजगारी के लिए बताया जिम्मेदार

Updated: गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (19:35 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती ने देश में बेरोजगारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ ही लंबे अरसे तक शासन करने वाली कांग्रेस को भी बराबर का जिम्मेदार करार दिया है। मायावती ने गुरुवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि उत्तरप्रदेश और देश भर में करोड़ों युवा और शिक्षित लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने और अपने जीवन यापन के लिए मजदूरी करने को मजबूर हैं, उनके मां-बाप तथा परिवार जो यह सब देख रहे हैं, उनकी व्यथा को समझा जा सकता है।

यह अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बसपा देश में नौजवानों के लिए ऐसी भयावह स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी बराबर की जिम्मेदार मानती है, जिसने लंबे समय तक एकछत्र राज किया और अपने कार्यकलापों की भुक्तभोगी बनकर केंद्र, उत्तरप्रदेश तथा अन्य काफी राज्यों से सत्ता से बाहर हो गई।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भाजपा भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर ही चलती रही तो इस पार्टी की भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है। इस पर भाजपा को गंभीरता से सोचना चाहिए क्योंकि उसकी नीति और कार्यकलापों से न तो जनकल्याण हो रहा है और न ही देश की आत्मनिर्भरता संभव हो पा रही है। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख