suvichar

मथुरा में महंत की हत्या करने आए थे 11 बदमाश, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2023 (11:17 IST)
Mathura news in hindi : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के किशोरी कुंज आश्रम के महंत की हत्या करने आए 11 बदमाशों को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में 4 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों की टीम ने मंगलवार आधी रात को वृन्दावन इलाके में पानीघाट के पास 11 लोगों को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 4 बदमाश जख्मी हो गए। बाद में सभी 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि ये बदमाश किशोरी कुंज आश्रम के महंत स्वामी राज की हत्या करने के इरादे से एकत्र हुए थे। स्वामी राज का अपने बेटे केशव दास से विवाद है। बिहार की जेल में बंद केशव दास को मंगलवार को बिहार की पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लेकर आई थी।
 
सिंह ने बताया कि केशव दास ने आश्रम विवाद को लेकर इन 11 लोगों को अपने पिता की हत्या करने के लिए कहा था।
 
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान बिपिन, टीटू, अजय और राज सिकरवार के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से चार बिहार के हैं और बाकी उत्तर प्रदेश के हैं। आरोपियों के कब्जे से एक कार, चार तमंचे, कई कारतूस, लोहे की रॉड, रस्सी, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए। 
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख