Daily Horoscope
✕

पुलवामा में शहीद हुआ कानपुर देहात का वीर, शहीद के पिता को है इस बात का गर्व...

Updated: शुक्रवार, 17 मई 2019 (09:33 IST)
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का लाल पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया। देर रात कानपुर देहात के डेरापुर पुलवामा में शहीद हुए लाल की खबर पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। शहीद रोहित यादव के पिता गंगादीन यादव ने रो-रो कर कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है।

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के डेरापुर कस्बे के निवासी गंगादीन यादव का बड़ा बेटा रोहित यादव (25) 44 आतंकवादी निरोधक दस्ते की आरआर बटालियन 17 राजपूत रेजीमेंट में तैनात था। देर शाम पुलवामा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान कानपुर देहात के लाल रोहित यादव को गोली लग गई और वे इस मुठभेड़ में शहीद हो गए।

रोहित यादव की शहादत की खबर कश्मीर से सेना के अफसरों ने रोहित यादव के परिजनों को दी। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम सा छा गया और घर में कोहराम मच गया। घर में मौजूद भाई सुमित यादव ने बताया कि रोहित 2011 में सेना में भर्ती हुए थे।

उनकी शादी 3 साल पहले वैष्णवी से हुई थी और अभी एक माह पूर्व छुट्टी लेकर घर भी आए थे, लेकिन उन्‍हें जल्दी वापस जाना पड़ गया और वे कह गए थे कि जल्दी लौटकर आता हूं। शहीद रोहित यादव पर घर की पूरी जिम्मेदारी थी, घर में रिटायर्ड पिता गंगादीन यादव, मां विमला, पत्नी वैष्णवी हैं, जिनकी पूरी जिम्मेदारी वही उठा रहे थे।

आंसुओं में डूबे पिता ने कहा मुझे गर्व है : सेना की सप्लाई कोर में हवलदार के पद पर रहे शहीद रोहित यादव के पिता गंगादीन यादव ने रो-रो कर कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। मेरा लाल भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। मैं भी एक सैनिक हूं, इसलिए अच्छे से जानता हूं कि एक सैनिक के लिए देश की सुरक्षा ही सर्वोपरि है। मेरे बेटे ने देश की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दी है। मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है, लेकिन क्या करूं, एक पिता हूं, इसलिए अपने आंसुओं  को रोक नहीं पा रहा हूं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख