Daily Horoscope
✕

खौफनाक, पत्नी का सिर काटकर थाने गया पति, पुलिस के सामने किया सरेंडर

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (11:24 IST)
बांदा। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का सिर काट दिया। इसके बाद पति कटा सिर लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।
 
पुलिस के अनुसार कटा सिर लेकर पति के कोतवाली जाते हुए किसी ने वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले में अवैध संबंधों को लेकर चिन्नर यादव (38) और उसकी पत्नी विमला (35) के बीच झगड़ा हुआ।
 
गुस्साए चिन्नर ने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वह कटा सिर लेकर बबेरू थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है और महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
 
बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि हत्यारोपी अपने हाथ में महिला का कटा सिर लेकर सरेआम बाजार से होता हुआ कोतवाली पहुंचा। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किया है।
 
पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी पति चिन्नर यादव ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी और व्यक्ति से थे, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख