sundarkand
✕

लखनऊ में शादी में घुसा तेंदुआ, जान बचाकर भागे दूल्हा दुल्हन

लखनऊ के बुद्धेश्वर में शादी समारोह में तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे दूल्हा, दुल्हन

Updated: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (10:59 IST)
Lucknow news in hindi : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में एक विवाह समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया। दूल्हा-दुल्हन ने किसी तरह भागकर कार में शरण ली। दोनों घंटों अपनी अपनी कार में फंसे रहे, आखिरकार वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बुधवार रात को बुद्धेश्वर रिंग रोड इलाके में एक ‘विवाह भवन’ में हुई, जहां तेंदुआ घुस आया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए भागे। यहां तक कि विवाह भवन में मौजूद दूल्हा-दुल्हन को भी जान बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागना पड़ा। बाद में वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारी मुकद्दर अली तेंदुए के हमले में घायल हो गए, उनके हाथ में चोटें आईं।
 
वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे तेंदुए का ट्रैंकुलाइज (इंजेक्शन देकर बेहोश करना) किया गया, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका। एक मेहमान ने बताया कि तेंदुए के पकड़े जाने तक दोनों पक्षों के परिवार अपने वाहनों में बैठे रहे।
 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश की जुमलाजीवी भाजपा सरकार अभी छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूंढ नहीं पाई थी कि उसके सामने अब एक और चुनौती आ गई है और वो है प्रदेश की राजधानी में तेंदुए का हमला।
 
उन्होंने कहा कि लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक रूप ये भी है कि जंगलों में इंसानों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में हिंसक जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर शहरों की तरफ आने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे आम जनमानस का जीवन खतरे में पड़ गया है।
<

उप्र की ‘जुमलाजीवी’ भाजपा सरकार अभी छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूँढ नहीं पाई थी कि उसके सामने अब एक और चुनौती आ गई है और वो है प्रदेश की राजधानी में ‘तेंदुए’ का हमला।

लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक… pic.twitter.com/0DxyUMT4jh

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 13, 2025 >
उन्होंने पूछा कि इस मामले में कोई कार्रवाई होगी या सरकार ये कहकर इस घटना पर पर्दा डाल देगी कि वो तेंदुआ नहीं ओवरसाइज बिल्ला था या फिर हो सकता है तेंदुए का नाम बदलकर बड़ा बिल्ला कहकर मामला रफा-दफा कर दिया जाए।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

अगला लेख