kundali milan
✕

उत्तरप्रदेश में 40 जिलों में औसत से कम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2023 (14:29 IST)
Rain In Up: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के आधे से ज्यादा जिलों में मानसून के इस मौसम में अभी तक औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) केंद्र लखनऊ की ओर से उपलब्ध कराए गए ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
 
आंकड़ों के मुताबिक मानसून (monsoon) की शुरुआत के बाद जून के पहले सप्ताह से 28 जुलाई तक उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में से 40 में औसत से कम वर्षा हुई है। इन जिलों में से ज्यादातर पूर्वी उत्तरप्रदेश के हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार कौशांबी, कुशीनगर और देवरिया में लंबी अवधि के औसत की तुलना में लगभग 70 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, वहीं संत कबीर नगर, पीलीभीत, मिर्जापुर, श्रावस्ती, चंदौली, बस्ती और कुछ अन्य जिलों में लंबी अवधि के औसत से बहुत कम बारिश हुई है।
 
बारिश की कमी से धान और मक्के की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मेन्थॉल एक और फसल है जिसे कम बारिश के कारण नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के इस मौसम में उत्तरप्रदेश के 18 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है जबकि 17 जिलों में इस अवधि में औसत से अधिक पानी बरसा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

UP Jal Jeevan Mission : यूपी की 13,700 पेयजल योजनाओं पर अब डिजिटल निगरानी, SCADA तकनीक से घर-घर पानी की सप्लाई पर रहेगी नजर

Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम

अगला लेख