biodatamaker
✕

NEP के 3 साल, शिक्षा समागम में क्या बोले पीएम मोदी

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2023 (12:58 IST)
PM Modi on NEP : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि विद्यालयों को छात्रों को आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा जैसे विषयों को लेकर जागरुक बनाना चाहिए।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनईपी व्यावहारिक प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करती है, इसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों में युवाओं को समान अवसर प्रदान करना है। युवाओं को उनकी प्रतिभा के बजाय उनकी भाषा के आधार पर आंकना सबसे बड़ा अन्याय है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि काशी के रुद्राक्ष से लेकर आधुनिक भारत के इस मंडप तक अखिल भारतीय शिक्षा समागम की यात्रा अपने आप में एक संदेश समेटे हुए है। यह प्राचीनता और आधुनिकता का संगम है। हमारी शिक्षा प्रणाली भारत की परंपराओं को संरक्षित कर रही है, वहीं देश आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी आगे बढ़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया भारत को नई संभावनाओं की ‘नर्सरी’ के रूप में देख रही है, कई देश अपने यहां आईआईटी परिसर खोलने के लिए हमसे संपर्क कर रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि NEP में पारंपरिक शिक्षा प्रणालियों और भविष्य की प्रौद्योगिकी को समान महत्व दिया गया है। इसका लक्ष्य भारत को अनुसंधान एवं नवोन्मेष का केंद्र बनाना है।
Edited by : Nrapendra Gupta
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख