kundali milan
✕

बरेली में 10 साल की मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में क्षत-विक्षत मिला शव

Updated: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (15:11 IST)
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कॉपी किताब खरीदने दुकान जा रही 10 साल की एक बच्ची को सोमवार को तेंदुआ उठाकर ले गया जिसका क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद किया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण और पुलिस देर रात तक जंगल में बच्ची को तलाशती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली, मंगलवार को सुबह गांव वालों ने जंगल की सघन तलाशी की जिसमें बच्ची का क्षत- विक्षिप्त शव बरामद किया गया।
 
बरेली के उप जिलाधिकारी बहेड़ी राजेश चंद्र ने बताया कि शीशगढ़ के गांव भुजिया में रहने वाले बबलू की बेटी उपासना (10) दुकान से कॉपी किताब लेने के लिए निकली, आधे घंटे तक न लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की।
 
उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने गांव वालों की मदद से बच्ची की तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला। मंगलवार को सुबह गांव वालों ने जंगल की सघन तलाशी की तो बच्ची का क्षत- विक्षिप्त शव बरामद कर लिया गया।
 
मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने बताया कि वन विभाग ने तेंदुए के कई दिनों से विचरण की सूचना दी थी लेकिन ग्रामीणों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है, इसकी जांच होगी और दोषी वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख