sawan somwar

UP: 8 वर्षीय बच्चे को तेंदुए ने बनाया अपना शिकार, वन विभाग ने बिछाया जाल

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (17:00 IST)
Leopard Attack: बलरामपुर जिले (Balrampur district) में सोहेलवा वन क्षेत्र के बेलवा गांव में एक तेंदुए ने 8 वर्षीय एक बच्चे को मार डाला। जिलाधिकारी ने तेंदुए (leopard) को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग (Forest Department) ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 4 टीम लगाई हैं।
 
वन विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि तुलसीपुर तहसील के बेलवा गांव में गुरुवार देर शाम जगदम्बा प्रसाद का 8 वर्षीय बेटा विकास घर के बाहर दरवाजे पर बैठा अलाव ताप रहा था, तभी झाड़ियों में छिपा बैठा तेंदुआ उसे लेकर भागा। उनके अनुसार बच्चे के चीख सुनकर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया लेकिन तब तक तेंदुआ झाड़ियों में गायब हो गया।
 
सूत्रों का कहना है कि करीब 1 घंटे बाद ग्रामीणों को विकास का क्षत-विक्षत शव पहाड़ी नाले के पास झाड़ियों में मिला। तेंदुए ने विकास का गला काट दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी सैम मारन एम ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
 
सैम मारन एम ने शुक्रवार को बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की 4 टीमें लगाई गई हैं। वन विभाग की तरफ से तेंदुए की तलाश के लिए 10 कैमरे तथा 4 पिंजरे भी लगाए गए हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए बाराबंकी और सिद्धार्थनगर जिलों के वन विभाग के कर्मचारियों को मदद के लिए बुलाया गया है।
 
जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट मिलते ही बच्चे के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख