dharma sangrah
✕

दादी की गोद से बच्ची को छीन कर भागा तेंदुआ, जंगल में मिला शव

Updated: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (13:04 IST)
बहराइच (यूपी)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एक तेंदुआ 5 साल की बच्ची को उसकी दादी की गोद से छीनकर ले गया। शुक्रवार सुबह बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में जंगल से बरामद हुआ है। ग्रामीणों के आक्रोश से गांव में तनाव है। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि मुर्तिहा रेंज अंतर्गत जंगल से सटे गोलहना गांव की सुमित्रा गुरुवार दोपहर बाद अपनी पोती श्रेया (5) को साथ लेकर खेत में काम करने गई थी।
 
उन्होंने बताया कि करीब 3-4 बजे श्रेया को भूख लगी तो दादी उसे गोद में बिठाकर खाना खिलाने लगी। इसी दौरान जंगल से निकलकर आया तेंदुआ दादी की गोद से मासूम को छीनकर जंगल की ओर भाग गया।
 
एसपी ने बताया कि सूचना पाकर काफी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण एकत्रित हो गए। वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर पथराव कर दिया। पथराव में वन दरोगा समेत 5 वनकर्मी घायल हुए हैं। वन विभाग के एक वाहन को भी ग्रामीणों ने पलटकर कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की है।
 
उन्होंने बताया कि रात में 2 वन दरोगा लापता बताए गए थे, जो कि सुबह वापस आ गए हैं। दरअसल, ये दोनों ग्रामीणों के हमले से बचने के लिए झाड़ियों के पीछे छिप गए थे। अभी भी मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हैं। गांव में तनाव बना हुआ है। एसपी ने बताया कि 7 वन रेंजों के वनकर्मी, पुलिस उपाधीक्षक व आसपास के थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है।
 
प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग के एक फॉरेस्टर को बंधक बनाकर उसकी पिटाई भी की है। सिंह ने बताया कि सुबह बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। उम्मीद है कि अब माहौल शांत होगा। माहौल को शांत करने के लिए शव के शीघ्र पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया गया है, साथ ही ग्रामीणों को समझाने की कोशिशें जारी हैं। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की सलाह न मानने के कारण भी इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। ग्रामीणों को जंगल से सटे इलाके में बच्चों को न ले जाने और समूह में ही घरों से निकलने की सलाह दी जाती रही है।
 
डीएफओ ने कहा कि फिलहाल ग्रामीण आक्रोशित हैं। उन्हें समझा-बुझाकर और पुलिस की सहायता से शांत करने का प्रयास जारी है। घटना गंभीर है, सरकारी कर्मियों पर हमला हुआ है तो बाद में इस संबंध में रेंज केस व पुलिस केस दर्ज कराया जाएगा। (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख