मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में
Updated: बुधवार, 17 जून 2020 (12:50 IST)
लखनऊ। सांस लेने में तकलीफ और अन्य दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है।
मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि वे (टंडन) सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उनकी हालत स्थिर है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं। उनकी स्थिति गंभीर लेकिन नियंत्रण में है।
टंडन (85) को 11 जून की सुबह सांस लेने में दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। (भाषा)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस