1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalji Tandon on ventilator

मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन वेंटिलेटर पर, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हैं भर्ती

Lalji Tandon
लखनऊ। सांस लेने में दिक्कत और बुखार के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन वेंटिलेटर पर हैं।
 
मेदांता अस्पताल के निदेशक राकेश कपूर ने मंगलवार को कहा कि वे (टंडन) सोमवार से वेंटिलेटर पर हैं। टंडन (85) को 11 जून की सुबह सांस लेने में दिक्कत, पेशाब करने में परेशानी और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल द्वारा सोमवार शाम जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक टंडन की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। उन्हें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल ने कहा कि टंडन के पेट में हुए रक्तस्राव के कारण उनका आपात स्थिति में ऑपरेशन किया गया।
 
बुलेटिन के मुताबिक उनका ऑपरेशन कामयाब रहा और उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है। सोमवार को उनके फेफड़ों, गुर्दे और यकृत में समस्याएं पैदा हुईं जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनकी डायलिसिस भी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। (भाषा)
अगला लेख
अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा, वित्तीय पारदर्शिता की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता पाकिस्तान