biodatamaker
✕

जानिए क्या है नकदी फसल जो किसानों को बना सकती है समृद्ध, कैसे करें फसल का बचाव...

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (01:33 IST)
लखनऊ। आज हम आपको एक ऐसी फसल के बारे में बताएंगे जिस फसल को नकदी फसल के नाम से भी जाना जाता और यह फसल किसानों को समृद्ध बनाने में भी बेहद सहयोगी होती है। नकदी फसल के बारे में जानने के लिए 'वेबदुनिया' ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर जगदीश कुमार से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि कपास को नकदी फसल के नाम से भी जाना जाता है अन्य फसलों की अपेक्षा इसमें लागत बेहद कम लगती है और इसके पीछे एक और मुख्य वजह यह है कि इस फसल को तत्काल प्रभाव से बेचना बेहद आसान होता है और दाम भी अच्छे मिलते हैं क्योंकि कपास के रेशे को कंबल,दरियां,फर्श आदि के निर्माण में उपयोग किया जाता है तथा कपास के रेशों से सूती वस्त्र,मेडिकल कार्य हेतु प्रयोग तथा होजयरी के सामान का निर्माण किया जाता है।

उन्होंने बताया कि कपास से निकलने वाले बिनौलों से पशुओं का आहार भी तैयार किया जाता है। डॉक्टर जगदीश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कपास का क्षेत्रफल लगभग 6000 हेक्टेयर है। प्रदेश में वर्ष 2018-19 में रुई की उत्पादकता 343 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तथा कपास की उत्पादकता 10 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी उत्तर प्रदेश में वर्ष 2018-19 में कुल रुई का उत्पादन 1951 टन तथा कपास का उत्पादन 64,383 टन था।

उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों में इस समय कपास की फसल लगभग एक महीने की हो गई है।इसलिए अब कपास की फसल में खरपतवार प्रबंधन बहुत जरूरी है इसके लिए किसान भाई खुरपी की सहायता से खरपतवार निकालने तथा घने पौधों का विरलीकरण कर दें।

उन्होंने बताया कि वर्षाकाल के समय खेत में पर्याप्त जल निकास की सुविधा हो जिससे वर्षा का पानी खेत में ठहरने न पाए।कलियां,फूल व गूलर बनते समय खेत में पर्याप्त नमी होनी चाहिए।कपास की फसल में कीट प्रबंधन के बारे में उन्‍होंने बताया कि गूलर भेदक की रोकथाम के लिए क्विनालफास 25 ईसी 2 लीटर दवा को 600 से 800 लीटर पानी में घोलकर दो-तीन सप्ताह के अंतराल पर तीन या चार बार छिड़काव करें।
उन्होंने बताया कि कपास की फसल में साकाडू झुलसा एवं अन्य परडी झुलसा बीमारी लगती है जिसकी रोकथाम के लिए डेढ़ किलोग्राम ब्लाईटॉक्स 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी को कीटनाशक दवाइयों के साथ मिलाकर छिड़काव करें।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख