sawan somwar

UP: 7 बंदरों की हत्‍या कर शव फेंके, पुलिस ने दर्ज की अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Updated: मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (17:40 IST)
बदायूं (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के बदायूं जनपद के थाना उसावां क्षेत्र के गूरा बरेला गांव में 7 बंदरों की हत्या कर शव गांव के बाहर फेंक दिए गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भिजवाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
जिला वन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बदायूं के उसामा थाना क्षेत्र के गांव गुड़ा बरेला में सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने बंदरों की हत्या कर उनके शव गांव के बाहर फेंक दिए। उन्होंने बताया कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और वायरल वीडियो में बंदरों की संख्या 7 बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी के हाथ बंधे हुए हैं तो किसी की आंखों पर काले रंग का ऑइल पड़ा दिख रहा है।
 
उन्होंने बताया कि बेजुबानों की हत्या की जानकारी पर वन विभाग के रेंजर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 
उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा है कि बंदर मरे पड़े हैं और मृत पड़ी एक मादा बंदर के पास उसका अधमरा बच्चा भी बैठा है। जिला वन अधिकारी ने बताया मामले की जांच के लिए पुलिस के साथ-साथ पशुपालन विभाग की टीम भी लगी हुई है। बहुत जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो सकेगा कि बंदरों की मौत किस प्रकार हुई है? थाना प्रभारी उसावां महेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से मामले की तहरीर मिल गई है। मामला दर्ज हो गया है। इस कृत्य में लिप्त लोगों की तलाश जारी है।(भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

'नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन हृदय में भारत हो', नेल्लोर में CM योगी ने बताई विकसित भारत की दिशा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के हर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय में बनेगा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष

अगला लेख