Hanuman Chalisa

अपहरण, धर्मांतरण, जबरन शादी और फिर गैंगरेप, युवती के परिजनों ने बताई पूरी कहानी

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (21:36 IST)
गोंडा (उप्र)। गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र से एक महिला को कथित तौर पर अगवा करने, धर्मांतरण कराकर उससे जबरन शादी करने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की के पिता ने बताया कि 14 जून को जब उनकी बेटी नित्यकर्म के लिए बाहर गई थी, तो जावेद के भाई बहादुर ने उसे पकड़कर कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसे मुंबई ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया।
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने 23 वर्षीय महिला के पिता द्वारा दी गई तहरीर का हवाला देते हुए बताया कि उसके गांव का ही निवासी जावेद मुंबई में नौकरी करता है। वह फोन से उसकी बेटी से बातचीत किया करता था और उसे घूमने के लिए मुंबई बुलाता था, किन्तु वह कभी जावेद के झांसे में नहीं आई।
 
जबरन निकाह : आरोप के मुताबिक 14 जून को जब उनकी बेटी नित्यकर्म के लिए बाहर गई थी, तो जावेद के भाई बहादुर ने उसे पकड़कर कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसे मुंबई ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया।
 
वहां एक मौलवी को बुलाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कर जावेद से निकाह करा दिया गया। पिता ने शिकायत में कहा कि वहां महमूद, इबरार और जावेद ने उसकी बेटी के विरोध के बावजूद उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
इस बीच जावेद को पता चल गया था कि लड़की के परिजनों को घटना के बारे में विस्तृत जानकारी हो गई है, तो वे लोग मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तार किए जाने के भय से उसकी बेटी को 23 जून को कर्नलगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए। 
 
जावेद ने उसकी बेटी को इस बारे में मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। एसपी के निर्देश पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अभियोग पंजीकृत कर बालिका को चिकित्सीय परीक्षण तथा अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा। (भाषा)
 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख