Daily Horoscope
✕

केरल एक्सप्रेस झांसी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, टूटी पटरी से गुजरे 3 डिब्बे

Updated: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (17:41 IST)
Kerala Express escapes accident: उत्तरप्रदेश के ललितपुर में केरल एक्सप्रेस (Kerala Express) बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। ट्रेन के कुछ डिब्बे टूटी पटरी (broken track) के ऊपर से गुजर गए जिसका पता लगते ही चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को ललितपुर में यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।ALSO READ: सूरत के पास ट्रेन को ट्रेक से उतारने की साजिश, खोलकर फेंक दी फिश प्लेट
 
उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर की है, जब तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली केरल एक्सप्रेस मध्यप्रदेश के बीना स्टेशन से रवाना होकर अगले स्टेशन उत्तरप्रदेश के झांसी की तरफ बढ़ रही थी। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के दैलवारा से ललितपुर के बीच गुजरने के दौरान कुछ रेलकर्मी पटरी की मरम्मत का काम कर रहे थे।ALSO READ: UP : ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, कानपुर में ट्रैक पर मिला सिलेंडर
 
उन्होंने बताया कि रेलकर्मियों ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की लेकिन उसके कुछ डिब्बे टूटी पटरी से गुजर गए। ट्रेन के लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिए। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ALSO READ: Gujarat : पटरी पर रखे थे लोहे के टुकड़े, रोकने पड़ी ट्रेन, तोड़फोड़ की साजिश
 
ट्रेन के यात्रियों का कहना है कि अचानक ब्रेक लगने से जोरदार आवाज हुई जिससे यात्री घबरा गए। एक यात्री ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने ट्रेन आते देख लाल झंडी दिखाई थी और चालक ने आपातकालीन ब्रेक भी लगाए लेकिन तब तक उसके 3 डिब्बे टूटी पटरी से गुजर चुके थे। यात्री ने कहा कि कुछ कर्मचारी पटरी की मरम्मत कर रहे थे तभी ट्रेन को तेजी से अपने नजदीक आते देख वे मौके से भाग गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख