sundarkand

कानपुर : पानी के छींटे पड़ने से दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, 1 की मौत

Updated: सोमवार, 16 नवंबर 2020 (15:24 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में थाना चकेरी के अंतर्गत देर रात पानी की छींटें पड़ जाने के चलते दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट व पथराव होने लगा। मारपीट व पथराव की जानकारी होते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई।

एक पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे आनन-फानन में पुलिस उपचार के लिए हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जाजमऊ के वाजिदपुर निवासी पिंटू अपने बड़े भाई दीपक और दोस्त संदीप के साथ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पान की दुकान के पास जमीन में पड़े पानी के पाउच पर पैर पड़ जाने से कुछ छींटें सड़क से गुजर रहे अमान व उसके साथियों पर पड़ गए।

इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों के बीच बचाव करके मामला शांत कर के दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया, लेकिन अमान के साथियों ने फोन करके अपने दो दर्जन अन्य साथियों को भी बुला लिया और उन्होंने आते ही पथराव शुरू कर दिया।

इस दौरान पथराव में पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल पिंटू को हैलट अस्पताल इलाज के लिए लेकर गई। डॉक्टरों ने पिंटू मृत घोषित कर दिया। इसके चलते क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है।

पुलिस ने ताबड़तोड़ 4 आरोपियों की गिरफ्तारी किया है। मामले को लेकर एसपी ईस्ट राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मौके पर हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अभी तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा हमला, 'शुद्धीकरण' को बताया आधुनिक छुआछूत, PM से FIR दर्ज कराने की मांग

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

अगला लेख