ramcharitmanas
✕

कानपुर में अटलजी की अस्थि कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

Updated: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (20:08 IST)
कानपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लखनऊ के बाद शुक्रवार को विसर्जन हेतु कानपुर पहुंचा।
 
अस्थि कलश को सम्मानपूर्वक उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा कानपुर के गंगापुल जाजमऊ लेकर पहुंचे जहां पर पहले से ही मौजूद भाजपा के विधायक, मंत्री व अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने बड़े ही सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा में शामिल होते हुए जोरदार नारे लगाए।
 
इस भावुक पल में कानपुर के आम जनमानस ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए। अस्थि कलश यात्रा में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
 
यात्रा जैसे ही आगे बढ़ी सड़कों के दोनों किनारे खड़े लोगों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। लालबंगला बाजार में घुसते ही यहां पहले से खड़े व्यापारी, एनसीसी कैडेट्स व छात्रों ने अटलजी को नमन किया। इस दौरान छतों पर खड़े होकर महिलाएं हाथ जोड़कर अटलजी को अपनी श्रद्धांजलि देती दिखीं। 
 
इसके बाद अस्थि कलश यात्रा बिठूर के पत्थर घाट के लिए रवाना हुई। यात्रा में भाजपा के मंत्रियों के साथ-साथ कांग्रेस कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। जहां-जहां से अस्थि कलश यात्रा गुजर रही थी वहां आम जनमानस ने अटल बिहारी अमर रहें जैसे नारे लगाए और फूलों की वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख