ramcharitmanas

मथुरा में इस वर्ष धूमधाम से नहीं मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानिए क्यों

Updated: गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (15:31 IST)
मथुरा (उप्र)। देश-दुनिया में कोरोनावायरस संकट के कारण 'कृष्ण जन्माष्टमी' का पर्व इस साल पहले की तरह धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 10 अगस्त की दोपहर से ही 13 अगस्त दोपहर बाद तक सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन सभी मंदिरों में भगवान के जन्म एवं नंदोत्सव कार्यक्रम पूर्ववत विधिवत संपन्न किए जाएंगे।
ALSO READ: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2020 : कब मनाएं पर्व,कैसे करें पूजा, क्या है मुहूर्त
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि भले ही इस पावन पर्व पर देश-विदेश से आने वाले उनके असंख्य श्रद्धालु इस बार 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जश्न में शामिल नहीं हो सकेंगे, लेकिन जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण दिखाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।
ALSO READ: जन्माष्टमी 2020 : गर्गाचार्य ने रखा था श्रीकृष्ण का नाम
उन्होंने कहा कि असल में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण से चिंतित श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं वृंदावन के ठा. बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने सुझाव दिया था कि जन्माष्टमी जैसे पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब को सामाजिक दूरी के दायरे में ला पाना संभव नहीं हो पाएगा इसलिए बार जन्माष्टमी के सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि इसके बाद हमने मथुरा-वृंदावन एवं अन्य महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के मंदिरों के प्रबंधकों, संचालकों तथा सेवायत गोस्वामियों की बैठक बुलाकर बातचीत की जिसमें सभी ने इस बात पर सहमति जताई। इसके बाद इस बार जन्माष्टमी का पर्व सार्वजनिक रूप से न मनाए जाने का निर्णय लिया गया। (भाषा)

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

Agni 4 Missile : भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 4,000 KM तक मारक क्षमता

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा में नमो भारत की बढ़ी डिमांड, गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर 50% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

गोरखपुर का 'मातृ सेवा' मॉडल बना जीवनरक्षक, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज से बची 77 जिंदगियां

आगरा में यमुना किनारे बनेगा भव्य रिवर फ्रंट पार्क, 3.46 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार; मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

अगला लेख