dharma sangrah
✕

पेंशन के लिए CM योगी से मासूमों की गुहार, परेशान करने वाले कर्मचारियों पर करें कार्रवाई

Updated: सोमवार, 22 अगस्त 2022 (20:01 IST)
लखनऊ। सोशल मीडिया पर दो मासूमों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन्नाव का बताया जा रहा है। इसमें भाई-बहन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पिता की पेंशन के लिए गुहार लगा रहे हैं। बच्चे पेंशन के लिए परेशान कर रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। अब देखना यह है कि सीएम कब उनकी गुहार सुनते हैं? यह वीडियो उन्नाव जिले के बीघापुर के रहने वाले व्याद मिश्रा और उसकी छोटी बहन परी मिश्रा का है।
 
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करने वाले ये भाई-बहन उन्नाव के बीघापुर के रहने वाले हैं। दरअसल, इनके माता-पिता का देहांत हो गया था। सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद उनके सामने भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई और तब से ही ये मासूम बच्चे अपने पिता की पेंशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

 

क्या है वायरल वीडियो में?: यह वीडियो उन्नाव जिले के बीघापुर के रहने वाले व्याद मिश्रा और उसकी छोटी बहन परी मिश्रा का है। वीडियो में दोनों भाई-बहन हाथ जोड़कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पिता की पेंशन दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। उनके पिता सरकारी नौकरी करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद उनकी पेंशन उन्हें नहीं मिल रही है।
 
उन बच्चों का कहना है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पेंशन न मिलने से उनके साथ आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो चुकी हैं। उनकी पढ़ाई और दूसरे जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। पैसे के अभाव में उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। वे स्कूल तक नहीं जा पाते हैं।
 
वीडियो में की कार्रवाई की मांग: वायरल हो रहे वीडियो में मासूम व्याद मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लें और उन्हें पिता की पेंशन दिलाने का कष्ट करें। मासूम भाई-बहन ने सीएम से यह भी मांग की है कि उनके पिता की पेंशन रोकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख