biodatamaker
✕

यूपी में घर के बाहर खेल रही मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (16:36 IST)
एटा। उत्तरप्रदेश के एटा जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर उसी मोहल्ले में रहने वाले 25 साल के एक युवक ने घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को अपने घर में ले जाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
 
बच्ची की चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और युवक को पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अशोक को पकड़कर परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।
ALSO READ: दुष्कर्म के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहत, पूछा य‍ह सवाल...
प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक मंदबुद्धि लगता है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख