Hanuman Chalisa

UP: प्रेम-प्रसंग में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन को मारकर गंग नहर में फेंका

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (14:38 IST)
Honor killing in Uttar Pradesh : उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में ऑनर किलिंग (Honor killing) का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती ने गैर समुदाय के युवक से प्रेम करने पर हत्या करके शव को गंग नहर (Ganga canal) में फेंक दिया। पुलिस पड़ताल में हत्या करने वाले युवती के भाई हैं जिन्होंने मृतका का गला घोंटकर शव को ठिकाने लगाने के लिए गंग नहर में फेंक दिया।
 
युवती हिन्दू युवक से प्रेम करती थी : पुलिस ने शव बरामद करने के लिए NDRF और गोताखोर की टीमें लगा रखी है।  ऑनर किलिंग का मामला 2 राज्यों से जुड़ गया है। 18 वर्षीय शिब्बा उत्तराखंड के रूड़की जिले के जलालपुर की रहने वाली थी। शिब्बा गैर समुदाय (हिन्दू) के युवक से प्रेम करती थी।
 
रूड़की से दिल्ली रिश्तेदार के घर भेजा : यह बात उसके परिजनों को पता लग गई। अपने धर्म से विमुख होकर किसी अन्य से प्रेम करना मृतका के भाइयों को पसंद नहीं आया और वे आगबबूला हो गए। उन्होंने बहन को रूड़की से दिल्ली रिश्तेदार के घर भेज दिया। दिल्ली जाने पर भी वह अपने प्रेमी से फोन पर बात करती।
 
गला दबाकर शव गंग नहर में फेंका: राज खुलने पर भाइयों ने उसे सबक सिखाने की ठान ली जिसके चलते दोनों भाई उसको बहाने से घूमाने के लिए मुरादनगर की गंग नहर लेकर आए। यहां पर मृतका के सगे भाई सुफियान और चचेरे भाई मेहताब ने योजना बनाकर शिब्बा का गला दबाकर मर्डर करके शव गंग नहर में फेंक दिया।
 
शव फेंकने के बाद दोनों भाई गंग नहर की पटरी पर घूम रहे थे। उसी दौरान पुलिस का चेकिंग अभियान चल रहा था। पुलिस को देखकर सूफियान और मेहताब घबरा गए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वे इधर-उधर की बात करके उनका ध्यान भटकाने लगे। पुलिस को शक हुआ तो उनके बैग की तलाशी ली गई जिसमें महिला की सैंडल, आधार कार्ड समेत अन्य चीजें बरामद हुईं।
 
पुलिसिया सख्ती से टूट गए : पुलिसिया सख्ती के सामने आरोपी ज्यादा देर झूठ का सहारा नहीं ले पाए और उन्होंने सच उगल दिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह सामान उनकी बहन शिब्बा का है और उन्होंने उसे मारकर गंग नहर में इसलिए फेंक दिया कि वह अन्य धर्म के युवक से प्यार करती थी। कई बार समझाया भी लेकिन वह नहीं मानी जिसके चलते उसे दिल्ली भेजा। वहां भी फोन पर उसकी बातचीत चलती रही।
 
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका के परिवार को सूचना देते हुए शव की बरामदगी के लिए NDRF की टीम लगा दी है। फिलहाल पुलिस शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख